अटल टिंकरिंग लैब
भारत में एक मिलियन बच्चों को नवीन आविष्कारक के रूप में विकसित करने’ की दृष्टि से, अटल नवाचार मिशन देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाओं (ATLs) की स्थापना कर रहा है।
इस योजना का उद्देश्य युवा मस्तिष्कों में जिज्ञासा, रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति को प्रोत्साहित करना है; और उनमें डिजाइन सोच, गणनात्मक सोच, अनुकूलन क्षमता, भौतिक कंप्यूटिंग जैसी कौशल विकसित करना है। अब तक केंद्रीय विद्यालयों में 340 ATLs की स्थापना की जा चुकी है।
ATL एक ऐसा कार्यक्षेत्र है जहां युवा मस्तिष्क अपने विचारों को हाथों से करके देख सकते हैं और नवाचार कौशल सीख सकते हैं। ATLs में शैक्षिक और सीखने के लिए ‘खुद करके सीखने’ वाले किट्स और उपकरण होते हैं, जैसे – विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, रोबोटिक्स, ओपन-सोर्स माइक्रोकंट्रोलर बोर्ड, सेंसर, 3D प्रिंटर और कंप्यूटर।
छात्रों में आविष्कारशीलता को प्रोत्साहित करने के लिए, ATLs समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करती हैं, जिनमें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनियां, समस्या-समाधान, उत्पादों की डिजाइन और निर्माण पर कार्यशालाएं, व्याख्यान श्रृंखला आदि शामिल हैं।